NREGA Job Card Download 2025- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करे

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड: महात्मा गांधी राष्ट्रिय ग्रामीण गारंटी अधिनियन (MNREGA) का मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को 100 का रोजगार प्रदान करना है | इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काम देकर उनकी गरीबी दूर करने मे मदद मिलती है | मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करने और आवास की आवश्यकताओं को बेहतर बनाने में महत्वपुर्ण भूमिका निभाई है |

जॉब कार्ड डाउनलोड करना अब बहुत आसान हो गया है | जॉब कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है | आप दो तरह से Nrega Job Card Download कर सकते है | आप Umang app और नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है |

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड उमंग ऍप से कैसे करे

  • नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उमंग ऍप या उमंग पोर्टल पर विजिट करे |
  • आप इस लिंक web.umang.gov.in पर क्लिक करके भी उमंग पोर्टल पर विजिट कर सकते है |
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर और OTP की सहायता से लॉगिन या रेगिस्ट्रशन करे |
  • इसके बाद आप MNREGA सर्च करके उसपर क्लिक करे |
  • अब आपकी स्क्रीन पर मनरेगा का पेज खुल जायगा जिसमे 4 विकल्प होंगे |
NREGA Job Card Download
  • अब आपको Download Job Card के ऑप्शन का चयन करना होगा | अब एक नया पेज खुल जायगा इस पेज पर आप नरेगा जॉब कार्ड दो तरह से डाउनलोड कर सकते है |
  • पहला तरीका Reference Number के जरिए आप नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
  • दूसरा तरीका Nrega job Card Number के जरिए भी आप नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
MGNREGA Download Job Card
  • Reference Number तथा Job Card Number में से कोई भी एक Number भरकर Download के बटन पर क्लिक करे |
  • इस तरह आप नरेगा जॉब कार्ड को अपनी डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है |

Nrega Job Card Download through nrega.nic.in

  • नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक www.nrega.nic.in वेबसाइट पर विजिट करे |
  • वेबसाइट के होमपेज पर Login के लिंक पर क्लिक करे |
  • क्लिक करने के बाद एक ड्राप डाउन मेनू खुल जायगा जिसमे आपको Quick Access पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक करना होगा |
नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड
  • अब आपको Gram Panchayats के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस पेज पर आपको Generate Reports के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपकी स्क्रीन पर देश के सभी राज्यों की सूची आ जायगी जिसमे आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा |
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फोम दिखेगा जिसमे आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी |
    • financial year
    • district
    • block
    • panchayat
  • सभी विकल्प का सही चुन कर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करे |
financial year
district
block
panchayat
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर 6 अनुभाग वाला पेज दिखेगा
  • उस पेज में आपको R1. Job Card/ Registration अनुभाग में स्तिथ 4th विकल्प Job Card/ Employment Register रजिस्टर पर क्लिक करना होगा
  • अब आपकी स्क्रीन पर Nrega Job Card List आ जायगी जिसमे आप अपना नाम देख सकेंगे |
  • आप अपनी job card number पर क्लिक करके भी job card download कर सकते है |

Leave a Comment