जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें: महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना (मनरेगा) के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों का पैसा सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। लगभग हर ग्राम पंचायत में ऐसे कई ग्रामीण श्रमिक है। जिन्हें मनरेगा जॉब कार्ड का पैसा ऑनलाइन चेक करना नहीं आता है।
यदि आप नरेगा योजना के अंतर्गत काम करते हैं, और जॉब कार्ड में पैसा ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, क्योंकि इस आर्टिकल में जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जिसकी सहायता से आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नरेगा या मनरेगा जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें देखें पूरी प्रक्रिया।

नरेगा जॉब कार्ड क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत पात्र ग्रामीण श्रमिकों को 100 दिन की नौकरी करने के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है जो उनके पहचान पत्र की तरह काम करता है। इस जॉब कार्ड में श्रमिक का नाम, पता और काम का विवरण, परिवार का विवरण दर्ज होता है।
- Also Read :- MGNREGA Wage Rate (state-wise)
- Also Read :- Nrega Job Card Apply
नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य
नरेगा जॉब कार्ड का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेरोजगार लोगों को गारंटीकृत रोजगार देना है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को एक साल में 100 दिनों का रोजगार देती है, जिससे उनकी आय का स्थायी स्रोत बना रहता है। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य गरीबी कम करना, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत श्रमिकों को उनके गांव या आस पास में ही नौकरी दी जाती है, जिससे उन्हें अपने गांव से बाहर काम की तलाश में जाना नहीं पड़ता।
मनरेगा/नरेगा जॉब कार्ड के लाभ
- नरेगा जॉब कार्ड धारकों को एक साल में 100 दिनों का गारंटीड रोजगार सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाता है।
- काम पूरा होने के बाद मजदूरी सीधे मजदूर के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- पंजीकृत व्यक्तियों को यदि किसी कारणवश रोजगार नहीं मिलता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार ग्रामीण और गरीब परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
जॉब कार्ड आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Also Read :- NREGA Job Card Download
- Also Read :- NREGA MIS Report
NREGA Payment Check: जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें?
यदि आप नरेगा योजना के अंतर्गत काम करते हैं और जॉब कार्ड का पैसा ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई सूचीबद्ध प्रकिया का उपयोग करके आप आसानी से जॉब कार्ड में पैसा चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर स्तिथ Login के मेनू पर क्लिक करे।

- इसके बाद ड्राप डाउन मेनू में Quick Access के विकल्प को चुने।
- इसके बाद Panchayats GP/PS/ZP Login का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

- अब एक नए पेज पर आपको Gram Panchayats के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आप Generate Reports के विकल्प को चुने और आगे बढ़े।

- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, यहां पर अपने राज्य का चयन करें।

- इसके बाद आप Reports के विभाग में जाकर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत को चुने। फिर Proceed के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

- अंतिम चरण में जॉब कार्ड का पैसा चेक करने के लिए R3. Work वाले सेक्शन में जाकर Consoliodate Report of Payment to Worker के विकल्प पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने उस ग्राम पंचायत की नरेगा रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी। इस रिपोर्ट में आप नरेगा जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, कार्य का नाम, प्रदान किये गये रोजगार दिवसों की संख्या, जॉब कार्ड में कितना पैसा मिला है, आदि चेक कर सकते हैं।
NREGA Payment Check पर निम्नलिखित जानकारी दिखाई देती है।
- S No.
- Village Name
- Job card No.
- Applicant Name
- Father/Husband Name
- Work Name (Work Code)
- No of days employment provided
- Amount Earned in Rs.
NREGA Payment Check State-Wise 2025
Andhra Pradesh – आंध्र प्रदेश | Arunachal Pradesh – अरुणाचल प्रदेश | Assam – असम |
Bihar – बिहार | Chandigarh – चंडीगढ़ | Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ |
Gujarat – गुजरात | Delhi – दिल्ली | Haryana – हरियाणा |
Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश | Jharkhand – झारखंड | Karnataka – कर्नाटका |
Madhya Pradesh – मध्य प्रदेश | Goa – गोवा | Andaman and Nicobar Islands – अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह |
Kerala – केरल | Lakshadweep – लक्षद्वीप | Manipur – मणिपुर |
Maharashtra – महाराष्ट्र | Meghalaya – मेघालय | Puducherry – पुडुचेरी |
Mizoram – मिजोरम | Odisha – ओडिशा | Nagaland – नागालैंड |
Punjab – पंजाब | Sikkim – सिक्किम | Rajasthan – राजस्थान |
Tamil Nadu – तमिलनाडु | Tripura – त्रिपुरा | Telangana – तेलंगाना |
Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश | Uttarakhand – उत्तराखंड | West Bengal – पश्चिम बंगाल |
Contact Details For NREGA Payment Check
- Mail:- jsit-mord[at]nic[dot]in
- Help Line :- 011-23384707